Monday, Dec 15, 2008

Constipation यानी कब्ज यानी पेट का साफ न होना

(38 downloads)

Download this episode (5 min)   
सभी लोग जब सुबह सोकर उठ्ते हैं तो इस बात कि तमन्ना जरुर होती है कि कब उनको जल्दी से मल की हाजत लगे और कब वे Toilet में जाकर पाखाना करें और जितनी जल्दी हो सके , उतनी जल्दी धड़ाम से एक ही झट्के में सारा का सारा मल बाहर निकल आवे । पेट साफ करने के चक्कर में लोग कई कई बार toilet जाते है, इसके बाव्जूद भी उनको लगता है कि पेट अभी साफ़ नहीं हुआ है ।

लेकिन ऐसा सबके साथ होता हो, यह सच्चाई तब सामने आ जाती है, जब करीब करीब ९५ प्रतिशत शहरी लोग यह शिकायत करते है कि उनको सुबह पखाना साफ न होने की शिकायत है । ऐसा नहीं है कि यह शिकायत सिर्फ़ शहर के लोगों को है, ग्रामीण क्षेत्रॊं में भी लगभग १० प्रतिशत लोग शिकायत करते हैं कि उनका पेट सुबह साफ़ नहीं होता ।

दरअसल कब्ज होने की यह शिकायत सभी व्यक्तियों के खान पान, रहन सहन, आचार विचार, मानसिक स्तिथि, श्रम, मौसम, कार्य की परिस्तिथियां आदि आदि से जुड़ी हुयी है । हमारी बड़ी आंत क्रमश: Ascending colon, Transverse colon, Decending colon, Sigmoid colon और Rectum आदि के हिस्सों से मिलकर बनी है । शरीर का Autonomic Nervous System इसकी गतिविधियों को control करता है और काफी कुछ इसकी कार्य प्रणाली इसी सिस्ट्म पर अधारित है । पाखाना होने की तेज हाजत लगना या न लगना या कम लगना , सब कुछ कई एक समीकरणों पर आधारित है ।

कई बीमारियां होती हैं , जिनमें रोगी को बहुत तगड़ा कब्ज होता है, ये स्तिथि निम्न बीमारियॊं कि अवस्थाओं में अधिक होता है ।

1- Brain stroke
2- Brain Heamorrhage
3- Paralysis
4- Intestinal Tuberculosis
5- Intestinal cancer
6- Liver cancer
7- Cancer of digestive system
8- Loss of parestalitic movement of intestines
9- Any other complaints, which is related to Large intestine as often seen in Viral infection and its syndromes

इस प्रकार की तकलीफों में कब्ज मरीज को बहुत परेशान करता है ।

Posted by Dr. Desh Bandhu Bajpai at 10:43 AM |   

<< Home

1 Comments:

Anonymous said...

hi, thanks for the good informative stuff.hope many people will take the advantage of the write-up...
by the way which typing tool r u using...?recently i was searching for the same and found..."quillpad". it provides rich text option too. what is your opinion about it...?
www.quillpad.in

4:06 AM